{"_id":"5cae37debdec22142901a7d1","slug":"101554921438-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों के लिए कन्या सुमंगला योजना होगी मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों के लिए कन्या सुमंगला योजना होगी मददगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों के लिए कन्या सुमंगला योजना होगी मददगार
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की मुहिम को मिलेगा बल
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए सुमंगला योजना मददगार होगी। यह योजना एक अप्रैल से लागू हो चुकी है। बेटियों को स्वावलंबी बनाने के लिए शुरू की गई योजना की तैयारी तेज कर दी गई है। इसके तहत लाभार्थी के खाते में कुल 15 हजार रुपये किस्तों में भेजे जाएंगे।
योजना के माध्यम से बालिकाओं को सामाजिक सुरक्षा के साथ ही सर्वांगीण विकास के लिए अवसर प्रदान किए जाएंगे। जहां एक तरफ कन्या भ्रूण हत्या एवं बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर रोक के प्रयासों को बल मिलेगा। बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के स्तर में वृद्धि के लिए सुमंगला योजना शुरू हुई है। योजना के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम को बल मिलेगा। योजना के तहत एक अप्रैल 2019 को जन्म लेने वाली अथवा इसके बाद जन्म लेने वाली बालिकाएं लाभान्वित होंगी। बालिका के जन्म पर दो हजार रुपये, एक वर्ष पूरा होने पर टीकाकरण के बाद 1000 रुपये, प्रथम कक्षा में प्रवेश के बाद दो हजार रुपये, कक्षा छह में प्रवेश के बाद दो हजार रुपये, कक्षा 9 में प्रवेश के बाद 3000 रुपये एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद 5000 रुपये खाते में भेजे जाएंगे। योजना के लिए पात्र उसी को माना जाएगा, जिस बालिका के अभिभावकों की आय अधिकतम 3 लाख रुपये सालाना होगी। आवेदन स्वीकृत करने के लिए डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी गठित होगी। आवेदन पत्रों को स्वीकृति प्रदान करने के लिए जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक प्रत्येक माह होगी। योजना के तहत बजट प्राप्त होने पर लाभार्थी के खाते में रकम जून, सितंबर, दिसंबर एवं फरवरी माह में भेजी जाएगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी डी.सी. त्रिपाठी ने बताया कि बालिकाओं की स्वास्थ्य एवं शिक्षा के स्तर में सुधार करने, कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करने, बाल विवाह पर रोक आदि इस योजना के उद्देश्य हैं।