फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   वकीलों के आंदोलन के समर्थन में व्यापारी

वकीलों के आंदोलन के समर्थन में व्यापारी

Sat, 12 Jan 2019 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
वकीलों के आंदोलन के समर्थन में व्यापारी
वकीलों के आंदोलन के समर्थन में व्यापारी
विज्ञापन

नायब तहसीलदार के तबादले के लिए धरना 10वें दिन भी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। नायब तहसीलदार के स्थानांतरण सहित 17 सूत्री मांगों के समर्थन में तहसील परिसर में अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला का धरना 10वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। अधिवक्ता के धरने को समर्थन देने पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद भी मौके पर पहुंचे। इनके अलावा व्यापारियों के साथ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल भी समर्थन देने पहुंचे। इन नेताओं ने नायब तहसीलदार का तबादला न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
पूर्व सांसद जितेंद्र ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने का दावा कर रही है, लेकिन जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते अधिवक्ताओं को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा है।
विज्ञापन

कांग्रेसके जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने आरोप लगाया कि प्रशासन भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को संरक्षण देने का काम कर रहा है। उन्होंने वकीलों की मांग जल्द पूरी न होने पर अधिवक्ताओं व वादकारियों के साथ मिलकर जिला मुख्यालय पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी। वहीं धरने के समर्थन में व्यापारियों के साथ पहुंचे उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि 10 दिन से धरना चल रहा है लेकिन प्रशासन वकीलों की मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंनेे चेतावनी दी वकीलों की मांगें जल्द पूरी न हुईं तो आंदोलन करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण मिश्र, अबरार इराकी, राजेश श्रीवास्तव, मुकेश तिवारी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, सफील अहमद, अनिल कुमार शर्मा, समीउल्लाह अंसारी, संजय सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed