{"_id":"5bfaee0bbdec2241a004a902","slug":"101543171595-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा पुरस्कार
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा पुरस्कार
सहयोग करने वालों को पुलिस नहीं करेगी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नेक आदमी को पुरस्कार दिया जाएगा। घायल को सहयोग करने वालों को अस्पताल प्रशासन व पुलिस परेशान भी नहीं करेगी।
यह जानकारी जिला अस्पताल में लगाए गए बोर्ड के माध्यम से लोगों को दी गई है। कहा गया है कि हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर तुरंत घायल का इलाज शुरू कर देंगे। सरकारी अस्पताल में 24 घंटे मुफ्त इलाज की सुविधा है। घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा कोष से दो हजार की प्रोत्साहन धनराशि डीएम के माध्यम से उसके खोते में भेजी जाएगी। सीएमएस डॉक्टर आरबी राम ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही निर्धारित प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।