{"_id":"5bb3a3cb867a55013b11199c","slug":"101538499531-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन के लिए निकाला मशाल जलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन के लिए निकाला मशाल जलूस
maharajganj
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकालते शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के जिला इकाई पदाधिकारियों ने मंगलवार को नगर में मशाल जलूस निकालकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। शिक्षक व कर्मचारियों ने मशाल जलूस निकालकर शिक्षक भवन से सक्सेना चौराहे तक पहुुंचे। यहां से जिला परिषद गांधी प्रतिमा के पास मशाल जुलूस समाप्त कर सभा का आयोजन किया।
संगठन के अध्यक्ष टीएन गोपाल ने कहा कि संगठन के प्रदेश कार्यकारणी के निर्देश पर बीते दिन प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की गई थी। जबतक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगा तबतक यह आंदोलन जारी रहेगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बलराम निगम ने कहा कि गांधी जयंती के दिन पुरानी पेंशन के लिए विशाल मशाल जुलूस निकालने का उद्देश्य सरकार को जगाने के लिए किया जा रहा है। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार मिश्र ने कहा कि पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग कर्मचारी व शिक्षकों द्वारा लगातार किया जा रहा है। लेकिन सरकार द्वारा मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी तबतक यह आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अंबरीश शुक्ला, उपेंद्र पांडेय, विरेंद्र यादव, दिलीप विश्वकर्मा, राजेश धरिया, शशिकेश, नीरज, चंदन, रिजवानुल्लाह, प्रमोद पटेल, हिसामुद्दीन, सच्चिदानंद, रणंजय, रामश्वर मार्य, राजेश वर्मा, आदि मौजूद रहे।