{"_id":"5b916c00867a557eb3413ba2","slug":"101536257024-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में छह घायल
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुटहां बाजार (महराजगंज)। पनियरा थाना क्षेत्र के खुटहां गांव में स्कूल के पास बराती और घराती ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। बताया गया कि गुरूवार को खुटहां गांव में हरखपुरा गांव से बारात डेरा टोला निवासी बुनियाद अली के घर आ रही थी। करीब 3 बजे दिन में जैसे ही बारात गांव के स्कूल के समीप चारुचंद्र निराला के घर के पास बारात पहुंची कि तेजी से एक बाइक गुजरी जिससे एक व्यक्ति के कपड़े पर छींटा पड़ गया। इतने में कुछ लोगों ने बाइक चालक प्रदुम्मन को मारपीट कर घायल कर दिया। उसके बचाव में आए सोमनाथ पासवान (22), गोलू (15), विष्णु पासवान (20) व रमावती देवी (50) भी घायल हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।