{"_id":"5b479cc04f1c1b92468b626f","slug":"101531419840-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी स्कूल के लिए 29 प्रधानाध्यापकों ने भरा विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी स्कूल के लिए 29 प्रधानाध्यापकों ने भरा विकल्प
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
teacher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में संचालित अंग्रेजी माध्यम से परिषदीय विद्यालय में तैनाती के लिए 29 प्रधानाध्यापक व 15 महिला सहायक अध्यापकों ने बीआरसी सदर सभागार में गुरूवार को विकल्प भरा। बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि जिले में संचालित 72 अंग्रेजी माध्यम परिषदीय विद्यालय में शिक्षा देने के लिए 317 शिक्षकों की परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा में सफल शिक्षकों को स्कूल में तैनाती के लिए गुरूवार को 31 प्रधानाध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष 76 लोगों को बुलाया गया था। इसमें 29 प्रधानाध्यापकों ने विकल्प लिया है। बाकी प्रधानाध्यापक मन चाहा विकल्प न होने के कारण वापस हो गए। इसी क्रम में कुल 41 महिला सहायक अध्यापकों को बुलाया गया था जिसमें केवल 15 महिला शिक्षकों ने ही विकल्प लिया है। शेष शिक्षिका अनुपस्थति रही। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल पुरूष सहायक अध्यापक की तैनाती के लिए शिक्षकों को शुक्रवार को बुलाया गया है, जो अपना विकल्प भरेंगे। इस मौके सदर खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह, निचलौल खंड शिक्षा अधिकारी, संजय कुमार पटल सहायक आदि मौजूद रहे।