{"_id":"5b366e824f1c1bfa6e8ba87b","slug":"101530293890-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में वैक्टीरिया की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी में वैक्टीरिया की जांच शुरू
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
हैंडपंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। भारत सरकार के निर्देश पर प्रदेश के 22 जनपदों के साथ महराजगंज में पानी में वैक्टीरिया की जांच हो रही है। इसके लिए सरकार ने खुद 710 इंडिया मार्का हैंडपंपों की रेंडम सूची भेजी है। जांच पूरी हो जाने के बाद जल निगम विभाग रिपोर्ट भारत सरकार को भेज देगा।
महराजगंज में वैसे तो करीब 36 हजार इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं, जिसमें से करीब दो प्रतिशत हैंडपंपों में इकोलाई व कोलीफार्म नामक वैक्टीरिया की जांच कराने का निर्देश जारी किया है। इसी के साथ सरकार ने उन 710 इंडिया मार्का हैंडपंपों की भी सूची भेजी है, जिस हैंडपंपों के पानी में वैक्टीरिया की जांच करनी है। जांच करने से पहले जल निगम विभाग को हैंडपंप से पानी निकालते समय हैंडपंपों के मुंह को पूरी तरह से गर्म करना पड़ता है। इसके बाद हैंडपंप के मुंह को साफ करके सावधानी से पानी निकाला जाता है तथा जांच के लिए पानी को एक छोटे कंटेनर में रखकर प्रयोगशाला ले जाता है। जहां पर सावधानी पूर्वक जांच की जाती है। इस क्रम में महराजगंज में पानी में वैक्टीरिया की रेंडम जांच कराया जा रहा है। जल निगम के सहायक अभियंता एके अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के 22 जनपदों के साथ महराजगंज में भी पानी की जांच हो रही है। भारत सरकार ने जिले के जिन 710 इंडिया मार्का हैंडपंपों की सूची सौंपी है उसमें 250 हैंडपंपों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन