फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पुलिया के पास मिला आटो चालक का शव, हत्या की आशंका

पुलिया के पास मिला आटो चालक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 01 Apr 2018 11:46 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिया के पास मिला आटो चालक का शव, हत्या की आशंका
डेमो - फोटो : डेमो

विज्ञापन
पनियरा (महराजगंज)। रविवार की सुबह पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैजूडेहरा के पश्चिम नहर पुलिया के बगल में आटो चालक का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के जेब में रखी डायरी से उसकी पहचान कमलेश राय के रूप में हुई। वह गोरखपुर में पादरी बाजार मोहनापुर का रहने वाला था। सूचना मिलने पर मृतक का बेटा विकास कुमार राय पहुंचा। उसने बताया कि बीते दिन 31 मार्च को आटो लेकर पिता कमलेश राय घर से सुबह निकले थे। रात को घर नहीं आए तो उन्हे ढूंढा गया लेकिन उनका पता नहीं चला। उसने बताया विहार प्रांत के सिवान का वह मूल निवासी है। गोरखपुर में 10 साल से किराए के घर में रहता है। यहीं उसके पिता भी रहते थे। आटो चलाकर परिवार का खर्च उठाते थे।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष कुमार शुक्ला, सीओ सदर मुकेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही थानाध्यक्ष को जल्दी घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना का अंजाम देने वाले जल्दी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed