फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, चार घायल

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, चार घायल

Thu, 23 Nov 2017 06:14 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, चार घायल
महराजगंज। नेशनल हाईवे पर पैसिया बाबू पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार के दोपहर में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादस में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची संपतिहां चौकी पुलिस ने घायलों को 108 नंबर एंबुलेंस से नौतनवां स्थित सरकारी अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

नेपाल के नवलपरासी जिला अंतर्गत मंझरियां गांव के हीरालाल अग्रहरि (45) अपनी बेटी संगीता (19) को साथ लेकर बाइक से कोल्हुई जा रहे थे। गोरखपुर - सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौतनवां थाना क्षेत्र के पैसिया बाबू पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें उन दोनों के अलावा दूसरी बाइक सवार रामधारी (47) और उनकी पत्नी शकुंतला (40) घायल हो गईं। संपतिहां चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को एंबुलेंस से नौतनवां सरकारी अस्पताल भेजा गया। गोरखपुर निवासी रामधारी नौतनवां क्षेत्र के गजरहा गांव में खेती बारी करते हैं। यहीं से वापस घर जा रहे थे और रास्ते में हादसा हो गया। दोनों बाइक कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed