फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

Sun, 08 Oct 2017 05:31 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी
महराजगंज। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन का धरना 21 वें दिन रविवार को भी कलेक्ट्रेट के सामने जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्करों ने करवा चौथ के व्रत के बावजूद जमकर सरकार विरोधी लगाए। सभी आंगनबाड़ी वर्करों ने सरकार को चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए संगठन के जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने आरोप लगाया कि सरकार आंगनबाड़ी वर्करों की मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए है। मानदेय में वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर लंबे से समय से आंदोलनरत हैं। मांगों को लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता भी हुई लेकिन कोई सकारात्मक कदम अब तक नहीं उठाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंगनबाड़ी वर्करों का आंदोलन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष छाया भारती ने आरोप लगाया कि सरकार आंगनबाड़ी वर्करों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। इस मौके पर अफसाना, पूनम वर्मा, सत्येंद्र पटेल, राजमती, बिंदुपाल, पुष्पा, मनोरमा, रिंकी, सुशीला, नजमा, माधवी, शोभा, संगीता, नूरजहां, भागवत, संजीव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed