{"_id":"59aef4054f1c1b81078b4755","slug":"101504637957-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली गयी बजरंग बली की शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली गयी बजरंग बली की शोभा यात्रा
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवां। नगर के सोनारी मुहल्ले से मंगलवार की शाम श्रीराम दल अखाड़ा ने विभिन्न झांकियों के साथ महावीरी डोल शोभा यात्रा निकाली। मधुबननगर में स्थापित बजरंग बली की प्रतिमा का विसर्जन डंडा नदी के हरदी डाली तट पर किया गया। शोभा यात्रा में युवकों ने कई करतब दिखाए।
भाद्रपद मास के बावनी एकादशी पर पांडाल में स्थापित बजरंग बली की प्रतिमा का तीन दिनों तक पूजा अर्चना के बाद मंगलवार को निकली यह शोभा यात्रा जायसवाल मोहल्ला, हनुमान चौक, पुरानी नौतनवां चौराहा, रेलवे स्टेशन चौक, अस्पताल चौराहा, गांधी चौक, खनुवा चौक एवं बनैलिया चौक होते हुये हरदीडाली घाट पर पहुंची। जहां पर बजरंग बली की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शंकर-पार्वती, कृष्ण, हनुमान की झांकी आकर्षक का केन्द्र रही। इस दौरान श्रीराम दल अखाड़ा के संरक्षक राजू पहलवान, अध्यक्ष राहुल चौरसिया, सागर, करन, नन्दलाल, अमन, रवि मोदनवाल, अजय शर्मा, मोनू, बैजनाथ तिवारी आदि शामिल रहे।