फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नगर सभी मुहल्लों में जलजमाव, नगरवासी परेशान

नगर सभी मुहल्लों में जलजमाव, नगरवासी परेशान

Wed, 12 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
नगर सभी मुहल्लों में जलजमाव, नगरवासी परेशान
महराजगंज। बीते कई दिन से हो रही बारिश अब आफत बन गई है। नगर के सभी मुहल्लो में जलजमाव से लोगो की परेशानी बढ गई है। 25 वार्ड में रहने वाले पैतिस हजार की आबादी की समस्या का समाधान करने में नगर पालिका प्रशासन फेल है। नगर में हर तरफ जल जमाव है। बरसात का पानी इतना जमा हो गया है कि रोड पानी डूब गया है जिससे आने जाने में दिक्कतों को सामना करना पड रहा है।
विज्ञापन

लोहिया नगर में तो कई घर ऐसे हैं जो पानी घिर गए हैं। लोगों को आने के लिए पानी से होकर आना जाना पड रहा है। मऊपाकड मुहल्ले में भी जलजमाव है। अमरूतियां मुहल्ले में तो काफी जलजमाव है। इस मुहल्ले में बाजार लगने वाला स्थान पूरा पानी से भरा है। बीआरसी परिसर भी पानी से डूबा है। यहां कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय पानी से धिरा है। आबकारी गोदाम के पानी जमा है। धनेवा-धनेई के पास चार मकान पानी से धिरे हैं। यही नगर में मुख्य रोड पर भी कुछ देर के लिए पानी जमा हो गया जिससे कई दुकानो में पानी घुस गया। नेहरू नगर, आजाद नगर, विस्मिल नगर, सरोजनी नगर, इंदिरानगर, चिऊरहा समेत अन्य मुहल्लो में जलजमाव है। फायर स्टेशन रोड पर भी पानी जमा होने से परेशानी हुई। जिला मुख्यालय परिसर में अभिलेखागार, एसपी आफिस के पीछे पानी जमा है। लोगों का कहना है कि अगर लागातार बारिश होने का क्रम थमा नहीं तो बाढ़ आनी तय है।
विज्ञापन

जलजमाव की समस्या दूर करने को नगर पालिका करे इंतजाम
महराजगंज। मंगलवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण एसडीएम सदर ने किया। उन्होने सभी कर्मचारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित रहने और दफ्तर छोड़ने पर भ्रमण पुस्तिका में इंट्री करने का निर्देश दिया। जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए पंपिगसेट से पानी निकालने की व्यवस्था करने को कहा। एसडीएम सदर देवेश गुप्ता ने कहा कि अगर कोई कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दायित्व के प्रति सजग रहने की हिदायत दी। इस दौरान ईओ कृष्णकांत मिश्रा, योगेन्द्र सहानी, रमेशचन्द्र, रामराज, उदय प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय से बांधों की मरम्मत न होने से बाढ़ का खतरा: पूर्व विधायक
फरेंदा। तहसील क्षेत्र के बांध जर्जर है मरम्मत के नाम पर मात्र खानापुर्ति किया गया। जिससे क्षेत्र को लोगो को बाढ़ की तबाही भी देखनी पड़ सकती है। प्रदेश की सरकार जनता के हितो का ख्याल न करते हुए मात्र भाषणबाजी करने का आरोन पूर्व सपा विधायक विनोद तिवारी ने लगाया है। पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने कहा कि बांधो के मरम्मत के नाम पर लाखो रूपये की फर्जी निकासी किया गया। राप्ती नदी बेलसड़-रिगौली बांध व घोघी नदी पर राजपुर दौलतपुर तथा बनदेइया बांध की हालत अत्यंत खराब है। बांधो में रैन कट व रैट होल के कारण जर्जर हो चुके है। लेकिन प्रशासन इस दिशा में अत्यंत उदासीनता बरती गई है। कुछ धन की कमी तो विभाग की लापारवाही के कारण बांध की मरम्मत नही हो पायी। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से धानी, बृजमनगंज व फरेंदा क्षेत्र के सैकडो गांवों के लोगों को बाढ़ की विभीषिका का खतरा बढ़ गया है। वही रोहिन नदी के किनारे बसे गांव जलालगढ़,भगवानपुर व झांवाकोट बंधे की भी मरम्मत नही हो सकी। प्रदेश की योगी सरकार पर पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार सिर्फ भाषणबाजी कर रही है। धरातल पर कुछ नही दिखाई दे रहा है। ऐसे में सपा सरकार के कार्यकाल में कराये गये कार्य आज भी दिखाई दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed