{"_id":"60fd98af8ebc3e58564593a8","slug":"100-nursery-establishted-in-district-maharajganj-news-gkp40318602","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में स्थापित होगी 100 नर्सरी, उद्यान विभाग का लिया जाएगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में स्थापित होगी 100 नर्सरी, उद्यान विभाग का लिया जाएगा सहयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में स्थापित होगी 100 नर्सरी, उद्यान विभाग का लिया जाएगा सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले को हरा-भरा रखने एवं प्राकृतिक स्रोतों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विकास विभाग द्वारा पहल की गई है। इसके तहत जिले के सभी 12 ब्लॉकों में नर्सरी की स्थापना कराई जाएगी, जिससे कि उसमें पौध तैयार की जा सके। पौध तैयार होने से जहां जिम्मेदार स्वयं उसका उपयोग करेंगे, वहीं आमजन भी अपने आवश्यकता के मुताबिक वहां से पौध प्राप्त करते हुए हरियाली को विकसित कर सकते हैं।
आक्सीजन की कमी को दूर करने व हरियाली का दायरा बढ़ाने के लिए जिम्मेदारों ने प्राकृतिक श्रोतों को भी मजबूत करने से संबंधित अपनी पहल प्रारंभ कर दी है। इसके तहत अब सभी ब्लॉकों में उद्यान विभाग की देखरेख में नर्सरी स्थापित कराने का कार्य होगा। नर्सरी स्थापित कराने में पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने को लेकर उद्यान विभाग द्वारा वन विभाग एवं स्वयं के स्तर से प्रयास किया जाएगा। जिले में 100 नर्सरी स्थापित कर औषधीय, छायादार, फल एवं फूल आदि के पौधे तैयार किए जाएंगे। पौध के तैयार होने से जहां विभाग द्वारा उसका बेहतर प्रयोग किया जा सकेगा वहीं आमजन भी उसे प्राप्त कर सकेंगे। नर्सरी की स्थापना से जहां जिले को हरा-भरा रखने में मदद मिलेगी। वहीं नर्सरी संचालित करने वाले व्यक्ति के आय का मार्ग भी प्रशस्त हो सकेगा। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि पर्यावरणीय दृष्टि से जिले को मजबूत बनाने के लिए जिले में 100 नर्सरी विकसित कराने की योजना है। इसे लेकर ब्लॉक व उद्यान विभाग के जिम्मेदारों को समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने को कहा गया है।
ब्लॉकवार नर्सरी स्थापित करने का लक्ष्य
सीडीओ ने बताया कि निचलौल, मिठौरा व लक्ष्मीपुर ब्लॉक में 10-10, नौतनवा, पनियरा, परतावल व फरेंदा में नौ-नौ, बृजमनगंज, घुघली, सदर व सिसवा में आठ-आठ तथा धानी में दो नर्सरी विकसित की जाएगी। नर्सरी विकसित करने के लिए भूमि का चयन ब्लॉक द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
उद्यान विभाग देगा तकनीकी सहयोग
ब्लॉक स्तर पर नर्सरी को विकसित करने में उद्यान विभाग द्वारा तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। नर्सरी को विकसित करने के लिए श्रमांश के रुप में आने वाले व्यय को मनरेगा से वहन किया जाएगा।