फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   100 acres of land to be acquired for multipurpose hub

बहुउद्देशीय हब के लिए अधिग्रहीत होगी 100 एकड़ भूमि

Wed, 31 Aug 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
100 acres of land to be acquired for multipurpose hub
बहुउद्देशीय हब के लिए अधिग्रहीत होगी 100 एकड़ भूमि
विज्ञापन

फोटो
भारत-नेपाल सीमा पर नौतनवां के पास विभिन्न ग्राम पंचायतों में देखी गई भूमि, अंतरराष्ट्रीय मानक का बनगा सोनौली बस स्टेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर नौतनवां के पास अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुउद्देशीय हब बनाने के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। कहा कि सीमा क्षेत्र में बहुउद्देशीय हब बनाने के लिए 100 एकड़ भूमि का अधिग्रहण होगा।
नौतनवां क्षेत्र के महुआ, अरघी, गनवरिया आदि ग्रामों में पहुंचकर उन्होंने उपलब्ध भूमि की स्थिति को देखा तथा कहा कि नागरिक सुविधाओं के लिए पर्यटन हब, शैक्षणिक हब, चिकित्सा हब आदि का विकास किया जाएगा। इसके बनने से पर्यटकों, व्यापारियों व अन्य लोगों को सभी आधुनिक सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी। इसके विकास से भारत-नेपाल के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा व स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर सृजित होंगे। सोनौली बस स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ बनवाने का निर्देश दिया। नौतनवां में लोक निर्माण विभाग की भूमि पर बनाए जा रहे पार्क को देखा तथा कहा कि पार्क सुंदर हो, इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने थाई व बर्मी बौद्ध मंदिर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

17 से 21 तक लगेगा मेला
डीएम सत्येंद्र कुमार ने जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज में 17 से 21 सितंबर तक आयोजित ऋण मेले को सफल बनाने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने मेला स्थल का निरीक्षण किया। कहा कि मेले को सफल बनाना सबकी जिम्मेदारी है। इसमें किसी स्तर से लापरवाही न बरती जाए। ईओ नगर पालिका को सफाई कराने के लिए निर्देशित किया। बैंकों के साथ-साथ कृषि, समाज कल्याण,पिछड़ा वर्ग कल्याण, उद्यम आदि विभागों को भी मेले में सहभागी बनने को कहा। उन्होंने बताया कि मेले में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी व भागवत कराड शामिल होंगे। इस दौरान एडीएम डॉ. पंकज वर्मा, ईओ आलोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed