फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   10 village heads of the district will participate in the national conference

राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे जिले के 10 ग्राम प्रधान

Wed, 31 Aug 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
10 village heads of the district will participate in the national conference
राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे जिले के 10 ग्राम प्रधान
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दस ग्राम पंचायतों के प्रधानों को 15 व 16 सितंबर को लखनऊ में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग कराया जाएगा। पंचायती राज विभाग ने जिला स्तर से प्रधानों का चयन करते हुए सूची को निदेशालय को भेज दिया गया है।
ग्राम पंचायतों को स्मार्ट गांव बनाने के लिए प्रशासन व विभाग की ओर से नियमित रूप से प्रयास किया जा रहा है तथा विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। प्रधानों को बेहतर कार्य कराने के लिए जागरूक किए जाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सम्मेलन में भेजे जाने की व्यवस्था बनाई गई है। वे सम्मेलन में प्रतिभाग कर जहां कराए जाने वाले कार्यों की बारीकियों को जान सकेंगे, वहीं भविष्य में अच्छी कार्ययोजना तैयार करेंगे।
विज्ञापन

जिन 10 प्रधानों को सम्मेलन में हिस्सा लेना है उनमें निचलौल के डिगही के प्रधान अब्दुल अलीम, परतावल के सेमरा चंद्रौली के प्रधान सचिन सिंह, बृजमनगंज के नयनसर के प्रधान मुन्नीलाल चौहान, सदर के पिपरा रसूलपुर के प्रधान रमेश सिंह, सिसवा के रजवल मदरहा के प्रधान संदीप मल्ल, लक्ष्मीपुर के पकरडीहा की प्रधान गीता पांडेय, फरेंदा की सेमरहनी की प्रधान सुनीता देवी, नौतनवां के रामनगर के प्रधान कृपाल, पनियरा के मोहद्दीनपुर के प्रधान कतालू व घुघली के बिरैचा के प्रधान बृजेश यादव का नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 व 16 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जिले के 10 ग्राम प्रधानों का नाम भेजा गया है। सभी प्रधान 14 सितंबर को रवाना होंगे।
- यावर अब्बास, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed