फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepal Government Ten per sent excise duty increase on book and copy

नेपाल सरकार ने आयात ड्यूटी बढ़ाया, कारोबारियों ने बंद कर दिया कॉपी-किताबें मंगाना

Mon, 05 Aug 2019 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 05 Aug 2019 03:39 AM IST
विज्ञापन
Nepal Government Ten per sent excise duty increase on book and copy
किताब - फोटो : Social Media (File Photo)

नेपाल सरकार ने भारतीय कॉपी और किताबों पर दस प्रतिशत आयात ड्यूटी बढ़ा दी है। इसके चलते नेपाल के कारोबारियों ने भारत से कॉपी-किताबें मंगाना बंद कर दिया है। पहले एक बिल पर केवल 565 रुपये आयात ड्यूटी लगती थी, लेकिन नेपाल सरकार ने अपने राजस्व में बढ़ोतरी के लिए इसमें वृद्धि कर दी है।

विज्ञापन


भैरहवा के कॉपी-किताब के कारोबारी हरि न्योपने, विष्णु श्रेष्ठ, रामकृष्ण गौतम आदि ने बताया कि वे हर महीने गोरखपुर, बनारस और लखनऊ से भारी संख्या की धार्मिक पुस्तकें मंगाते थे। पहले केवल एक इनवॉइस पर 565 रुपये आयात ड्यूटी लगती थी, लेकिन अब नेपाल सरकार ने पूरे बिल पर दस प्रतिशत आयात ड्यूटी लगा दी है। किताबों के दाम बढ़ जाने से उन्होंने भारत से इसे मंगाना बंद कर दिया है। 
विज्ञापन


ड्यूटी बढ़ने से अरबों का कारोबार हुआ प्रभावित

सोनौली। नेपाल सरकार के इस नए निर्णय से भारत और नेपाल दोनों तरफ सालाना अरबों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। भारत से कई कोर्स से संबंधित और धार्मिक पुस्तकें भारी संख्या में नेपाल जाती थीं। सालों से भारतीय कॉपी-किताबों के व्यवसाय में अपनी गहरी पैठ जमा चुके नेपाल के बड़े व्यापारी भी परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल कस्टम के अनुसार सालाना करीब पांच हजार ट्रक किताबें भारत से आयात होती थीं। भैरहवा कस्टम चीफ कमल भटराई ने बताया कि भारतीय कॉपी-किताबों पर सरकार ने एक बिल पर 565 रुपये की जगह पूरी रकम पर दस प्रतिशत आयात ड्यूटी लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed