फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   10 nominated for jamming.

एनएच पर जाम लगाने में 10 नामजद, 60 अज्ञात पर एफआईआर

Tue, 13 Aug 2019 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
10 nominated for jamming.
सोनौली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम करते लोग। फाइल फोटो - फोटो : MAHARAJGANJ
एनएच पर जाम लगाने में 10 नामजद, 60 अज्ञात पर केस
विज्ञापन

सोनौली। कस्बे में बिजली कटौती के खिलाफ रविवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने 10 लोगों को नामजद कर 60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय राज सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी सोनौली की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है।
बीते रविवार की रात रामजानकी मंदिर तिराहे पर रात करीब 10 बजे बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 24 पर हंगामा और आगजनी कर यातायात को रोक दिया था। इसके चलते वाहन चालकों को दो घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस मामले में पुलिस की तहरीर पर 10 ग्रामीणों को नामजद कर 60 अज्ञात के खिलाफ लोक संपत्ति क्षति निवारण, 7 सीएलए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

‘कार्रवाई के बहाने निर्दोषों का उत्पीड़न ठीक नहीं’
- सोनौली में बिजली के लिए एनएच जाम लगाने का मामला
- अत्यधिक लोड बढ़ने से कस्बे में हुई थी आपूर्ति ठप
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सोनौली में कस्बे में बीते रविवार की रात बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। 10 बजे तक आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर गुस्साए लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंगामा कर जाम लगा दिया था। इसके लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा था। इस मामले में पुलिस की ओर दर्ज की गई एफआईआर पर सोनौली कस्बे के ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिस निर्दोष ग्रामीणों का उत्पीड़न कर रही है। लोकतांत्रिक ढंग से आवाज उठाने पर कानूनी कार्रवाई उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण वकील खान ने बताया कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को चिन्हित कर बेशक कार्रवाई की जाए। लेकिन बगैर जांच के केस दर्ज कर निर्दोष लोगों का उत्पीड़न करने में पुलिस जुटी है।
सुरेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई निंदनीय है। लोकतांत्रिक ढंग से अपनी बात कहने वालों पर केस दर्ज कर पुलिस दहशत फैलाने की कोशिश कर रही है। पुलिस को सोचसमझ कर कार्रवाई करनी चाहिए।
मोहन कुमार ने बताया कि कार्रवाई के बहाने डराने की कोशिश की जा रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई गलत नहीं है। लेकिन समस्याओं को लेकर आवाज उठाने पर उत्पीड़न ठीक नहीं है।
नगर पंचायत सोनौली अध्यक्ष पति सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए विद्युत निगम को पत्र लिखा गया है। किसी निर्दोष को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

अधिशासी अभियंता मनीराम ने बताया कि ओवरलोड होने के कारण बीते रविवार की रात बिजली गुल हुई थी। विद्युत आपूर्ति में आने वाली समस्याओं को जल्द दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed