फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   10-km-long traffic jam at Sonauli border; 1,500 cargo vehicles stranded.

Maharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर 10 किलोमीटर लंबा जाम, 1500 मालवाहक फंसे

Thu, 10 Sep 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
10-km-long traffic jam at Sonauli border; 1,500 cargo vehicles stranded.
सोनौली बॉर्डर पर 10 जाम में फंसे मालवाहक ट्रक। 
मालवाहक वाहनों की निकासी बढ़ाने के लिए रात एक बजे तक खुलेगी सीमा
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, तीन घंटे अतिरिक्त खुली रहेगी सीमा

सोनौली। नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर पिछले दस दिनों से ल रहा मालवाहक वाहनों का जाम बुधवार को भी कम नहीं हुआ। भारतीय सीमा में वाहनों की कतार करीब 10 किलोमीटर तक की दूरी तक लगी हुई है। जाम कम करने के लिए रात एक बजे तक सीमा पर वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा।

जाम को कम करने और अधिक से अधिक मालवाहक वाहनों को नेपाल भेजने के लिए बुधवार की रात सीमा क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की जा रही है। पुलिसकर्मी वाहनों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने और सीमा पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में लगाए जाएंगे। अधिकारियों का प्रयास है कि उपलब्ध समय में अधिकतम वाहनों की निकासी की जा सके। नेपाल में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण मार्ग प्रभावित होने से सीमा पर वाहनों का दबाव लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन


इसी के साथ मालवाहक वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा को तीन घंटे अतिरिक्त खोलने पर सहमति बनी है। अब मालवाहक ट्रक रात एक बजे तक नेपाल में प्रवेश कर सकेंगे। इससे पहले रात 10 बजे तक ही वाहनों का आवागमन होता रहा है। फिलहाल करीब 1500 मालवाहक वाहन नेपाल जाने के इंतजार में सीमा पर फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वाहनों में दैनिक उपयोग की वस्तुओं के अलावा औद्योगिक मशीनरी, टाइल्स, मार्बल और केमिकल समेत विभिन्न प्रकार के सामान लदे हैं। लंबे समय से जाम में फंसे चालक वाहनों की जल्द निकासी की मांग कर रहे हैं। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई मार्ग प्रभावित होने से भारत से नेपाल जाने वाले वाहनों की निकासी प्रभावित हुई है। इसके चलते पिछले दस दिनों से सोनौली सीमा पर वाहनों की लंबी कतार बनी हुई है।


कोतवाल सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार की रात एक बजे तक मालवाहक ट्रक नेपाल जाएंगे। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जाम में फंसे वाहनों की निकासी तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed