फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Travel on 15 roads in the district will become easier with an outlay of 20 crore.

Maharajganj News: 20 करोड़ से जनपद में 15 सड़कों की राह होगी आसान

Sun, 13 Sep 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Travel on 15 roads in the district will become easier with an outlay of 20 crore.
महाराजगंज। जिले के ग्रामीण और मुख्य संपर्क मार्गों से सफर करने वाले राहगीरों के लिए राहत भरी खबर है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने जिले की खस्ताहाल हो चुकी सड़कों की सूरत बदलने की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से जर्जर और गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़कों के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभाग द्वारा शासन को भेजा गया करीब 20 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव मंजूर हो गया है। इस वित्तीय स्वीकृति के बाद अब विभाग ने टेंडर के माध्यम से निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों की कुल 15 महत्वपूर्ण सड़कों का नवनिर्माण व सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। स्वीकृत प्रस्ताव के तहत इन सड़कों के कायाकल्प होगा। विभाग की ओर से कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा की कड़ी निगरानी की जाएगी। महत्वपूर्ण ग्रामीण संपर्क मार्गों का भी कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में 15 सड़कों के नव निर्माण के लिए धन स्वीकृत हुआ है। टेंडर की प्रकिया चल रही है। प्रक्रिया पूरा होने के बाद निर्माण कराया जाएगा।
- कर्ण कुमार सिंह सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article