फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   10 goats burnt to death in house fire

Maharajganj News: घर में लगी आग 10 बकरियां जलकर मरी

Sat, 20 Apr 2024 06:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
10 goats burnt to death in house fire
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव चड़लहा के सिवान में गेहूं के डंठल में लगी आग से एक घर में आग लग गई जिससे घर में बंधी 10 बकरियां जलकर मर गई और घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव चड़लहा के सिवान में गेहूं के डंठल में आग लगी थी आग की लपटें इतनी तेज थी कि कन्हैया के घर में भी आग लग गई। इस दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं था। पीड़िता शारदा देवी ने बताया कि वह अपने पति कन्हैया का दवा कराने गई थी। आग लगने से घर में रखा कपड़ा , अनाज आदि सारा सामान जलकर राख हो गया और घर में बंधी 10 बकरियां जल कर मर गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

एक झोपड़ी व टिनशेड जलकर राख
खुटहां बाजार। पनियरा थाना क्षेत्र के पुराने खुटहां गांव में गेहूं के डंठल में आग लगने से एक झोपड़ी व टिनशेड जलकर राख हो गया है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग की लपट ने झोपड़ी व टिनशेड को अपने चपेट में ले लिया। इस घटना में रामनिवास की झोपड़ी व मैनेजर मौर्य की टिनशेड में रखा गेहूं, चावल, आटा, आलू, कपड़ा आदि सामान जलकर राख हो गया है। एसडीएम सदर रमेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की हर संभव मदद की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed