फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   10 girls Kabaddi players selected, three reserved

Maharajganj News: कबड्डी की 10 बालिका खिलाड़ियों का चयन, तीन आरक्षित

Tue, 24 Sep 2024 08:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 24 Sep 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
10 girls Kabaddi players selected, three reserved
महराजगंज। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में 30 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें मंडलीय प्रतियोगिता के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया जबकि तीन खिलाड़ियों को आरक्षित किया गया।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाडियों में नीतू, काजल, रुचि, उजाला वर्मा, मनीषा वर्मा, उजाला प्रजापति, सुनैना प्रजापति, अंकिता यादव, अंजली, प्रतिमा शामिल रहीं। वहीं नेहा, कविता चौहान, मुन्नी गौंड को आरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित कबड्डी की बालिका खिलाड़ी बुधवार को क्षेत्रीय क्रीड़ांगन गोरखपुर में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षक आशिफ एकबाल, अबुफजल, अमित कुमार कन्नौजिया ने फिजिकल और स्कील टेस्ट लेकर किया। प्रतियोगिता के दौरान जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से गोरख गुप्ता, विजय साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 28 से 30 सितंबर तक कौशाम्बी में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय और मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। मंडलीय खेल प्रतियोगिता में चुने हुए खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय खेल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed