{"_id":"629babd1c6ac9f42a13d412b","slug":"10-819-will-get-awas-maharajganj-news-gkp43925616","type":"story","status":"publish","title_hn":"10,819 शहरी लाभार्थियों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10,819 शहरी लाभार्थियों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10,819 शहरी लाभार्थियों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास
महराजगंज। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जिले के सात निकायों के कुल 10,819 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से निकायवार लाभार्थियों की डीपीआर बनाते हुए शासन को भेजा गया है। धनराशि जारी होते ही निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
शासन की ओर से शहरी जरूरतमंदों के लिए नए प्रधानमंत्री आवास बनाए जाने के लिए ऋणपरक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इस बार भी शहरी जरूरतमंदों को योजना के तहत लाभान्वित किया जाना है। जिले की सात निकायों में कुल 10,819 लाभार्थियों को पात्र मानते हुए डूडा के जिम्मेदारों ने सभी का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करते हुए शासन को भेज दिया है, अब धनराशि जारी होने का इंतजार है। उसके जारी होते ही निर्माण कार्य गति पकड़ लेगा।
चौक नगर पंचायत के सर्वाधिक लाभार्थी होंगे लाभान्वित
जिले में वैसे तो कुल 10,819 शहरी लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाना है, इसमें से चौक नगर पंचायत में सर्वाधिक 3704, बृजमनगंज में 629, पनियरा में 2028, परतावल में 1589 व फरेंदा 993 लाभार्थी तथा नगर पालिका सिसवा में 283 व महराजगंज में 1593 लाभार्थियों का लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जिले के सात निकायों के 10,819 लाभार्थियों को आवास दिया जाना है। इसकी डीपीआर शासन को भेजी गई है। धनराशि मिलते ही कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
- प्रदीप कुमार शुक्ला, परियोजना अधिकारी डूडा