{"_id":"627bfbf75d7f926ece3c79d8","slug":"1-person-died-in-suspence-condition-maharajganj-news-gkp436529026","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

पनियरा (महराजगंज )। नगर पंचायत पनियरा में ताड़ी उतारने वाले प्रकाश पासवान (56) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव खजूर के पेड़ के पास मिला है। जानकारी के अनुसार, बिहार के हाजीपुर जिले के पहाड़पुर थाना के महुआ निवासी प्रकाश पासवान पनियरा कस्बे में रहते थे। बुधवार को संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रकाश के पुत्र को सूचना दी गई है। उसके आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। संवाद
------
किशोरी को भगाने पर केस दर्ज
चौक बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र की सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने वाली किशोरी को भगाने के मामले में दिल्ली के एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी की मां ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाती थी। दिल्ली का एक युवक वीडियो को लाइक कमेंट करता था। मोबाइल के माध्यम से युवक ने उनकी लड़की को प्रेम जाल में फंसा लिया। युवक दिल्ली से गांव आकर बेटी को भगा ले गया। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।