{"_id":"6272c44b17315c7bc73d60fb","slug":"1-died-in-vehicle-accident-maharajganj-news-gkp435713589","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत
धानी बाजार (महराजगंज)। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी-उसका राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कोईलाडाड गांव में मंगलवार देर रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामअवध पासवान उर्फ भोला (50) मंगलवार रात गांव में ही आयोजित शादी में भोजन कर वापस घर जा रहा था। सड़क पार करने के दौरान अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी ले गए, जहां चिकित्सकों ने रामअवध को मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी धानी मंगल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अलग-अलग सड़क हादसे में छह घायल
निचलौल। क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि एक को मामूली चोट लगने से चिकित्सकों ने इलाज के बाद घर भेज दिया। जानकारी के मुताबिक शहर के घोड़हवा चौराहे पर मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान एक बाइक पर सवार विजय (25), दिलीप (20) और अजय (35) निवासी दमकी और दूसरे बाइक पर सवार मुन्नर (32) निवासी कनमिसवा घायल हो गए। वहीं दूसरे हादसे में कोहड़वल निचलौल मार्ग पर रौतार निवासनी संभा देवी (38) बाइक से नीचे गिर घायल हो गईं। इसी क्रम में निचलौल ठूठीबारी मार्ग पर नौतनवां क्षेत्र निवासनी इशरावती (36) बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिर घायल हो गईं। प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने बताया कि तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।