{"_id":"6256f56cbb3a991f457deac6","slug":"mahant-bajrang-muni-das-arrested-for-making-controversial-statements-on-muslim-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: विवादित बयान देने वाला महंत मुनि बजरंग दास गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: विवादित बयान देने वाला महंत मुनि बजरंग दास गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Thu, 14 Apr 2022 12:26 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:26 PM IST
सार
महंत मुनि बजरंग दास द्वारा दिए गए अमर्यादित बयान के चलते उनको गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महंत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Mahant Bajrang Muni
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विवादित बयान देने के मामले में महंत मुनि बजरंग दास को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सीतापुर ने कहा कि महंत बजरंग मुनि दास को मुस्लिम महिलाओं पर विवादित बयान देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महंत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को खैराबाद कस्बे की एक मस्जिद पर आकर समुदाय की महिलाएं इकट्ठा हुईं। इस दौरान उन्होंने आरोपी महंत की गिरफ्तारी की मांग की थी। बीते गुरुवार को खैराबाद के महंत मुनि बजरंग दास द्वारा दिया गया विवादित बयान वायरल हुआ था। इसके बाद रविवार को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन कर पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाने के लिए अपील की थी।
विज्ञापन
सोमवार सुबह कस्बे में स्थित शीशे वाली मस्जिद के पास महिलाएं इकट्ठा हो गईं और आरोपी महंत को गिरफ्तार करने की मांग करने लगीं। मौके पर प्रभारी एसओ सियाराम चौरसिया व कस्बा इंचार्ज संजय सिंह पहुंचे और संभ्रांत नागरिकों की मदद से महिलाओं को समझाया कि मामले में जल्द ही कार्रवाई देखने को मिलेगी। जिसके बाद महिलाएं शांत होकर वापस लौट गईं।
विज्ञापन