फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mahanirvani saints will first dive in maha kumbh

महाकुंभ में महानिर्वाणी के संत लगाएंगे पहली डुबकी

Mon, 14 Jan 2013 11:36 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Mon, 14 Jan 2013 11:36 AM IST
विज्ञापन
mahanirvani saints will first dive in maha kumbh

प्रयाग (इलाहाबाद) में गंगा, यमुना और सरस्वती (अदृश्य) नदियों के संगम तट पर मकर संक्रांति के दिन सोमवार को शाही स्नान के साथ ही महाकुंभ का शुभारंभ हो जाएगा। परंपरानुसार सबसे पहले महानिर्वाणी के संतों को डुबकी का मौका मिलेगा। इन्हीं के साथ अटल अखाड़ा के संत भी रहेंगे।

विज्ञापन


संन्यासियों के साथ बड़ी संख्या में नागा सन्यासी होंगे। इसी क्रम में अखाड़ा श्रीनिरंजनी के साथ आनंद और जूना के आवाहन तथा अग्नि अखाड़े के साधु-महात्मा डुबकी लगाएंगे। इसके बाद बैरागियों का क्रम आएगा, जिसमें सबसे आगे निर्वाणी अनी, बीच में दिगंबर, फिर निर्मोही अनी के संत स्नान करेंगे। तीसरे चरण में नया उदासीन, बड़ा उदासीन और सबसे अंत में निर्मल के संतों को डुबकी लगाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


शाही स्नान में सभी तेरह अखाड़ों के साधु-महात्माओं, आचार्य और महामंडलेश्वरों भी मौजूदगी खास होगी। अखाड़ों के लिए सामान्य स्नानार्थियों से इतर विशेष घाट बनाए गए हैं। आस्था और विश्वास के प्रतीक इस शताब्दी के दूसरे महाकुंभ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक अखाड़े को स्नान के लिए 40 मिनट का समय निर्धारित है। 55 दिन चलने वाले इस महाकुंभ मेले में छह शाही स्नान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधु वेश धारण करने को बदली हेयर स्टाइल
महाकुंभ में साधु-संतों की आकर्षक वेशभूषा के बीच उनके विदेशी भक्त भी खुद को उन्हीं के रंग में ढाल रहे हैं। अखाड़ों में आए कई विदेशी युवाओं ने अपने बालों में साधु-संतों की तरह चोटी और जटा बनाने के लिए उच्च तकनीक का इस्तेमाल किया है।


नहीं होगी मोबाइल नेटवर्क की समस्या
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने महाकुंभ में मोबाइल और बेसिक फोन के साथ ब्रॉडबैंड की व्यवस्था की है। रविवार को लाल सड़क स्थित कार्यालय में बीएसएनएल महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि मेला क्षेत्र में जीएसएम एवं बीटीएस स्थापित कर दिए गए हैं, जो अच्छी तरह से कार्य कर रहे हैं। इससे मोबाइल नटवर्क की समस्या नहीं होगी।

अखाड़ों का स्नानक्रम, संभावित समय

अखाड़ा        घाट पर आगमन-प्रस्थान
महानिर्वाणी      सुबह 6.15-6.55 बजे
निरंजनी        सुबह 7.05-7.45 बजे
जूना           सुबह 8.00-8.40 बजे
निर्मोही         सुबह 10.40-11.10 बजे
दिगंबर        दोपहर 11.20-12.10 बजे
निर्वाणी        दोपहर 12.20-12.50 बजे
नया पंचायती     दोपहर 1.15-2.10 बजे
बड़ा उदासीन     दिन में 2.20-3.20 बजे
निर्मल         दिन में 3.40-4.20 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed