फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   maha kumbh stage set for first shahi snan

महाकुंभ का पहला शाही स्नान आज

Mon, 14 Jan 2013 11:36 AM IST
महाकुंभ नगर (इलाहाबाद)/ब्यूरो
महाकुंभ नगर (इलाहाबाद)/ब्यूरो Updated Mon, 14 Jan 2013 11:36 AM IST
विज्ञापन
maha kumbh stage set for first shahi snan

दुनिया के सबसे बडे़ धार्मिक आयोजनों में से एक महाकुंभ के महास्नान का शंखनाद हो चुका है। सोमवार को सूर्योदय के साथ ही शाही स्नान का सिलसिला शुरू हो रहा है। पूरे 147 वर्षों बाद बने दुर्लभ ग्रहीय संयोग पर संगम में स्नान के लिए दुनिया भर से श्रद्धालुओं और साधु संतों का रेला उमड़ा है।

विज्ञापन


रविवार को पूरे दिन बस, जीप, ट्रैक्टर में लदे लोग मेला क्षेत्र में पहुंचते रहे। एक अनुमान के मुताबिक रविवार देर शाम तक मेला क्षेत्र में 25 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। मेला प्रशासन पहले शाही स्नान मकर संक्राति पर लगभग सवा करोड़ श्रद्धालुओं के संगम स्नान की संभावना जताई है।
विज्ञापन


संगम की रेती पर महाकुंभ का दुर्लभ ग्रहीय संयोग 1865 के बाद देवगुरु बृहस्पति के वृष राशि और शनि और राहु के तुला राशि में संचरण से बना है। सोमवार भोर से स्नान का क्रम शुरू हो जाएगा। संक्राति का समय 12.22 बजे है लेकिन इससे 6.24 घंटे पहले और बाद में पुण्यकाल माना जाता है। ऐसे में पूरे दिन स्नान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले कुंभ क्षेत्र की छावनी से सुबह 5.05 बजे महानिर्वाणी के साधु-संत शाही स्नान को निकलेंगे और इसके बाद अन्य अखाड़ों का नंबर आएगा। अखाड़ों के अलावा साधारण स्नानार्थियों के लिए भी बीस घाट तैयार किए गए हैं। पहला स्नानपर्व ही शाही है, लिहाजा सभी तेरह अखाड़ों के साधु-महात्माओं, आचार्य और महामंडलेश्वरों भी मौजूदगी भी खास होगी।


महाकुंभ
- एक करोड़ 99 लाख वर्ग मीटर में बसा है तंबुओं का शहर।
-13,800 वर्ग फीट है स्नान का क्षेत्र।
-1.50 लाख साधु संत करेंगे मकर संक्रांति का स्नान।
-15 हजार सुरक्षाकर्मी मेले में तैनात।
-5000 से अधिक संस्थाएं कर रही लोगों की सेवा।
-11000 से अधिक दुकानों पर मिल रही विविध सामग्री।
-1.50 लाख से अधिक बिजली के कनेक्शन दिए गए।
-50 हजार से अधिक कर्मचारी लगे हैं ड्यूटी पर।
-14 आईपीएस, 60 एसपी मेला व्यवस्था में लगे।
-120 डिप्टी एसपी प्रदेश भर से बुलाए गए।
- 6700 रेलकर्मी देश भर से आए।
-116 विशेषज्ञ चिकित्सक विभिन्न जिलों से आए।
- 20 बेड के 12 जोनल हॉस्पिटल तैयार।
-8000 सफाई कर्मी मेला क्षेत्र में तैनात।

मेले में जुटने वाले नामचीन संत
मेले में स्वामी निश्चलानंद सरस्वती, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, नरेंद्रानंद सरस्वती, स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ, स्वामी अवधेशानंद गिरि, महामंडलेश्वर पायलट बाबा, महेश्वरानंद पुरी, स्वामी गुरुशरणानंद, दाती महाराज, ज्ञानानंद, स्वामी रामदेव, रमेश भाई ओझा, देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी, संत आसाराम बापू सहित अनेक संत मेले में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed