{"_id":"ab0e6c5e-e949-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"lucknow-people-face-problem-to-get-new-gas-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेग्यूलेटर खत्म, अब नहीं मिलेगी गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेग्यूलेटर खत्म, अब नहीं मिलेगी गैस
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 10 Jul 2013 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में नए गैस कनेक्शन के लिए एप्लीकेंट्स की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। लेकिन एजेंसियों ने नया घरेलू गैस कनेक्शन जारी करने पर अघोषित रोक लगा रखी है।
विज्ञापन
एजेंसी डीलर इसके लिए तेल कंपनियों के स्तर से मांग के अनुरूप रेग्यूलेटर व भरे सिलेंडर की आपूर्ति न होने की शिकायत कर रहे हैं।
शिकायतों के बाद हुई बैठक
नया गैस कनेक्शन मिलने में हो रही परेशानी की बढ़ती शिकायतों के बाद चेते एडीएम आपूर्ति ओपी राय ने इसके हल के लिए घरेलू गैस आपूर्ति से जुड़ी तीनों प्रमुख तेल कंपनियों के अधिकारियों व एजेंसियों के वितरकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
उन्होंने तेल कंपनियों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नया गैस कनेक्शन मिलने में हो रही समस्या को जितनी जल्दी हो सके, दूर करने की कोशिश करें।
कमी है रेग्यूलेटर और सिलेंडर की
बताया जा रहा है कि रेग्यूलेटरों व सिलेंडर की कमी की वजह से ही नए गैस कनेक्शन जारी करने में समस्या आ रही है।
इस वजह से ही इंडेन कंपनी में फिलहाल डेढ़ से दो माह और एचपी में एक से डेढ़ माह की वेटिंग झेलनी पड़ रही है।
अगले 15 दिनों में दूर हो सकती समस्या
बैठक में उपस्थित इंडेन व बीपी कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि अगले पंद्रह दिन में नए रेग्यूलेटरों व सिलेंडर आने के साथ ही नए कनेक्शन मिलने में हो रही समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन