{"_id":"8a109a28-d340-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"lovers-killed-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में 'ऑनर किलिंग', प्रेमी युगल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में 'ऑनर किलिंग', प्रेमी युगल की हत्या
मथुरा/ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2013 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मथुरा जिले में एक पिता ने अपनी बेटी को अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो गुस्से में आकर दोनों की हत्या कर दी।
शुरुआत में ऑनर किलिंग का शक जताया जा रहा था, हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है।
बताया जाता है कि दोनों के बीच लंबे वक्त से प्रेम संबंध थे। इस वारदात के बाद युवती के परिवार के लोग फरार हैं। युवती की जल्द ही शादी होने वाली थी।
जिले के जैंत चौकी क्षेत्र के गांव राल निवासी भूरीसिंह बघेल ने घर के बाहरी हिस्से में दुकानें बना रखी हैं। इनमें से एक दुकान में मोहन सैनी (30) जनरल स्टोर चलाता है।
एक पैर से विकलांग मोहन पिछले दस साल से यहां टेलर का काम भी करता था। पुलिस के अनुसार मोहन के भूरी की लड़की रेखा (20) से संबंध थे।
मंगलवार की रात ढाई बजे रेखा के परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा तो हत्या कर दी। दोनों के गले धारदार हथियार से काटे गए थे।
गांव वालों के अनुसार सुबह भूरीसिंह ने नाटक किया कि किसी ने दोनों की हत्या कर दी है। लेकिन जब गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी तो वह परिवार के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
बताया गया कि रेखा की 13 जुलाई को शादी होने वाली थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेखा के परिजनों की तलाश की जा रही है।
ऑनर किलिंग नहीं है। दोनों में अवैध संबंध थे। ऐसा लगता है कि युवती के परिवार के लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा और हत्या कर दी।
-ओमवीर सिंह, एसपी सिटी, मथुरा