{"_id":"5bbf211f867a55287043c2f6","slug":"lover-beaten-as-he-went-to-meet-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैन मटक्काः प्रेमिका से मिलने गए युवक को खंभे से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैन मटक्काः प्रेमिका से मिलने गए युवक को खंभे से बांधकर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Updated Thu, 11 Oct 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
नैन मटक्का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचना एक युवक को भारी पड़ा। पकड़े जाने पर उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पहले दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर युवती के घरवालों ने युवक को खंभे से बांधकर पीटा। बाद में पुलिस युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई।
विज्ञापन
थाना सैदनगली क्षेत्र एक गांव के युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताते हैं कि मंगलवार की रात मौका पाकर युवक प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया। इस बीच युवती भी घर से गायब हो गई। परिजनों को जब घर पर बिटिया दिखाई नहीं तो उन्होंने उसे तलाश किया।
विज्ञापन
इस दौरान परिजनों ने एक स्थान पर युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इस हरकत से युवती के भाइयों का पारा चढ़ गया और युवक को खंभे से बांधकर लात-घूसों और जूते-चप्पलों से जमकर पीटा। इस सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले गई।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि सौहत निवासी अंकुरल को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।