{"_id":"5dd3d2528ebc3e549b506d1a","slug":"long-wait-for-mch-wing-in-women-s-hospital-work-incomplete-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में एमसीएच विंग के लिए अभी लंबा इंतजार, काम अधूरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में एमसीएच विंग के लिए अभी लंबा इंतजार, काम अधूरा
Tue, 19 Nov 2019 05:01 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 19 Nov 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
hospital
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के कबीरचौरा स्थित जिला महिला अस्पताल में महिलाओं को एमसीएच विंग की सुविधाओं के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। हालत यह है कि करीब 20 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बेड के इस विंग के निर्माण की समय सीमा बीतने के करीब साल भर बाद भी अब तक काम अधूरा ही है। पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार अवधेश श्रीवास्तव की मौत के बाद से यह काम आगे नहीं बढ़ पाया है।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में प्रमुख अधीक्षक कार्यालय के सामने बन रहे इस विंग का निर्माण कार्य 4 सितंबर 2015 से शुरू होकर 30 नवंबर 2017 को खत्म हो जाना था लेकिन तय समय के दो साल बाद भी अब तक काम अधूरा ही है। अब तक प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सिद्धार्थनाथ सिंह के साथ ही डीएम, कमिश्नर भी कई बार दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
हर बार अधिकारियों की ओर से भी कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने का निर्देश भी दिया जाता है लेकिन अब तक यहां पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं हो पाई है और न ही जलनिकासी की कोई व्यवस्था है। इधर ठेकेदार अवधेश श्रीवास्तव की मौत के बाद से ही काम प्रभावित है।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरपी कुशवाहा ने बताया कि एमसीएच विंग का काम कब तक पूरा हो जाएगा, इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ही बता पाएंगे। जब तक अस्पताल को बिल्डिंग हैंडओवर न हो जाए कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।