फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   loksabha election: samajwadi party change him 4 candidate in up

लोकसभा चुनाव: यूपी में सपा ने चार प्रत्याशी बदले

Fri, 31 May 2013 07:35 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Fri, 31 May 2013 07:35 PM IST
विज्ञापन
loksabha election: samajwadi party change him 4 candidate in up

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अब तक घोषित 72 प्रत्याशियों में चार और को बदल दिया है।

विज्ञापन


साथ ही सहारनपुर सीट को लेकर चल रहे असमंजस से उबरते हुए यहां फिरोज आफताब को लोकसभा का प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

सहारनपुर को मिलाकर पार्टी ने अब तक लोकसभा की 80 में 73 के उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

शुक्रवार को जो बदलाव किए गए, उनमें बिजनौर से पूर्व में घोषित अनुराधा चौधरी का टिकट बदलकर उनकी जगह अमीर आलम को उम्मीदवार बनाया गया है।

गोंडा से पूर्व सांसद कीर्तिवर्धन सिंह का भी टिकट काटकर पार्टी विधायक नंदिता शुक्ला के बेटे राहुल शुक्ला और अलीगढ़ से पहले प्रत्याशी घोषित हो चुकी पार्टी विधायक गुड्डू पंडित की पत्नी काजल शर्मा के स्थान पर पार्टी विधायक जफर आलम को उम्मीदवार बनाया गया है।

आजमगढ़ से पूर्व घोषित उम्मीदवार पंचायती राज मंत्री बलराम यादव के स्थान पर अब वहीं के जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। इस प्रकार अब तक घोषित उम्मीदवारों में 11 प्रत्याशी बदले जा चुके हैं।
विज्ञापन


सपा महासचिव एवं प्रवक्ता प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने दिल्ली में उम्मीदवार में बदलाव की घोषणा की। तर्क दिया कि नए घोषित उम्मीदवार पहले वालों से बेहतर हैं और जिताऊ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो टिकटों में बदलाव की प्रक्रिया अभी जारी रहेगी। जहां कहीं से भी उम्मीदवार के बारे में नकारात्मक फीडबैक आ रहा है, वहां की स्थिति को सुधारने की कोशिश की जा रही है।

सपा के लिए लोकसभा चुनाव काफी चुनौतीपूर्ण हैं। इसलिए पार्टी चुनाव जीतने के लिए कोई कोरकसर नहीं उठा रखना चाहती।

सपा ने अब तक कहां-कहां के बदले टिकट
चार सीटों बिजनौर, अलीगढ़, आजमगढ़ व गोंडा को मिलाकर सपा अब तक सीतापुर, बुलंदशहर, बांदा, लालगंज, आगरा, बागपत और गाजीपुर के घोषित उम्मीदवारों को बदल चुकी है।

सीतापुर में पहले महेंद्र सिंह वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया था। उनकी जगह अब अनिल वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। बुलंदशहर में रवि गौतम का टिकट बदलकर सुनीता चौहान को प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है।


बांदा में पहले आरके सिंह पटेल को टिकट दिया गया था। पर, बाद में उनके स्थान पर श्यामाचरण गुप्त को उम्मीदवार बनाया गया।

आगरा में महराज सिंह धनगर को बदलकर सारिका सिंह बघेल को, बागपत में डॉ. विजय कुमार की जगह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सोमपाल शास्त्री, लालगंज में दूधनाथ सरोज के स्थान पर दारोगा प्रसाद सरोज और गाजीपुर में प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह की जगह मौजूदा सांसद राधेमोहन सिंह को टिकट दिया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed