फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lok Sabha elections will be on issue of good governance and development, says Rajnath Singh

सुशासन और विकास के मुद्दे पर होगा लोकसभा चुनाव : राजनाथ सिंह

Tue, 23 Oct 2018 04:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Tue, 23 Oct 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections will be on issue of good governance and development, says Rajnath Singh
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया है कि अगले वर्ष होने वाला लोकसभा चुनाव भाजपा सुशासन व विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। देश की जनता मोदी सरकार के विकास और सुशासन से वाकिफ है। वर्ष 2014 के मुकाबले इस बार एनडीए ज्यादा सीटें जीतने जा रहा है।
विज्ञापन


गृहमंत्री सोमवार को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पिता की तेरहवीं में शामिल होने आए थे। तकरीबन घंटे भर के प्रवास के दौरान गृहमंत्री ने केशव के पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद वहां प्रसाद ग्रहण किया। पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से मुलाकात करने के बाद उन्होंने डिप्टी सीएम केशव के दिवंगत पिता श्यामलाल मौर्य के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। 
विज्ञापन


यहां पत्रकारों से बातचीत में राजनाथ ने कहा कि वर्ष 2014 से मोदी सरकार ने विकास और सुशासन पर ही काम किया है। लोकसभा चुनाव में यही दो मुद्दे भाजपा के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 राजनाथ ने प्रदेश की योगी सरकार के कामकाज की भी सराहना की। कहा कि योगी बढ़िया काम कर रहे हैं। अब तक का प्रदेश सरकार का कामकाज बेहतर रहा है। केंद्र सरकार की भी ढेरों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम सीढ़ी पर बैठे व्यक्ति को मिल रहा है। 


प्रयागराज नामकरण को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में गृहमंत्री ने कहा यह काम तो बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था। उन्होंने प्रयागराज नामकरण का स्वागत भी किया। राजनाथ ने कहा कि वह कुंभ मेले में मां गंगा का आशीर्वाद लेने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed