फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   less people in mulayam rally than modi

मोदी से 'मुकाबले' में मुलायम हुए फेल

Fri, 04 Apr 2014 06:28 PM IST
शादाब रिजवी/अमर उजाला, बुलंदशहर
शादाब रिजवी/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 04 Apr 2014 06:28 PM IST
विज्ञापन
less people in mulayam rally than modi

बुलंदशहर में मुलायम सिंह की रैली पर सपा ही नहीं भाजपा की भी नजर थी। सभी मोदी बनाम मुलायम के तौर पर इस रैली को देख रहे थे, लेकिन भीड़ से मोदी का मुकाबला मुलायम सिंह नहीं कर पाए।

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी की रैली जिस मैदान में हुई थी, इसी में सपा ने भी नेताजी की रैली का आयोजन किया था। सपाइयों का तर्क था कि मोदी सरीखी रैली कर जनता को अपनी ताकत का अहसास कराएंगे। इस दावे में सपाई अपनी ही बनाई रणनीति में फेल हो गए।
विज्ञापन


मुलायम की रैली में सुबह ग्यारह बजे मैदान का बड़ा हिस्सा खाली थी, लेकिन बाद में विधायक गुड्डू पंडित के क्षेत्र डिबाई, मुकेश पंडित के क्षेत्र शिकारपुर और सुनील सिंह के क्षेत्र स्याना से लोगों के पहुंचने से नेताओं की सांस में सांस आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुटबाजी में फंसी सपा

less people in mulayam rally than modi

दरअसल, सपा गुटबाजी में फंसी हैं। कार्यक्रम में प्रत्याशी के साथ विधायक बंधुओं का वर्चस्व था। इसलिए कई वरिष्ठ कार्यकर्ता रैली में सक्रिय भागीदारी में नहीं रहे। भीड़ कम आने पर विधायक और आयोजक गुड्डू पंडित का कहना था कि मोदी 15 स्टेट से भीड़ को लेकर आया था। वह नकली भीड़ थी। सपा ने सिर्फ बुलंदशहर की जनता को बुलाया है। यह असली भीड़ है और सपा की ताकत है। चुनाव परिणाम सब साबित कर देंगे।

मोदी के सवालों का नहीं दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव के भाषण से उम्मीद थी कि वह 26 मार्च को मुलायम सिंह और सपा पर किए हमले का जवाब देंगे। मोदी के हर सवाल पर हमला बोलेंगे। लेकिन उन्होंने मोदी के नाम का जिक्र तक नहीं किया।

सिर्फ एक बात जरूर कही कि गुजरात के मुख्यमंत्री कितना भी प्रचार कर लें, उनकी पार्टी नहीं जीतने वाली। भाजपा के साथ कांग्रेस को एक साथ कोसा और कमजोर पार्टी बताया।

गुटबंदी फिर मुखर, मुलायम के सामने हंगामा

less people in mulayam rally than modi

सपा में गुटबंदी थमने का नाम नहीं ले रही। जहांगीराबाद में अखिलेश यादव के सामने हुआ हंगामा गुरुवार को यहां मुलायम सिंह के सामने भी जा पहुंचा। मंच पर जगह हासिल करने की इच्छा रखने वालों की लंबी फेहरिस्त थी।

लेकिन मंच पर प्रभारी मंत्री रामसकल गुर्जर, युवजन सभा के प्रदेशाध्यक्ष एबाद अली, प्रभारी ठाकुर सुनील सिंह, विधायक गुड्डू पंडित, मुकेश पंडित, जिलाध्यक्ष हिमायत अली, सुजात आलम, अनिल देशभक्त, अशोक यादव, मुकेश यादव, अब्दुल रब आदि को जगह दी गई। जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष डाक्टर तेजबीर सिंह समेत काफी नेताओं को रोक दिया गया।

मुलायम सिंह जैसे ही भाषण समाप्त कर चले तेजबीर सिंह ने ऐतराज जताया। उन्होंने विधायक बंधुओं पर गुटबाजी पैदा करने का आरोप लगा दिया। विधायक मुकेश शर्मा ने तेजबीर पर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में काम नहीं करने का आरोप जड़ दिया। इस पर मुलायम सिंह को हस्तक्षेप करना पड़ा। नेताजी ने गुस्सा होते हुए दोनों पक्षों को शांत कर चुनाव में लगने की सख्त हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed