{"_id":"90b638de513c6974cd4c3b838e21a565","slug":"leopard-attack-on-farmer-rumours-spread-in-a-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पर फिर झपटा तेंदुआ, गांव में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पर फिर झपटा तेंदुआ, गांव में फैली दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
Updated Sun, 23 Mar 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में लोगों के दिमाग से तेंदुए की दहशत मिटने का नहीं ले रही है। बहादुरगढ़ के गांव सालारपुर के जंगल में शुक्रवार रात एक किसान पर तेंदुए के हमले का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि हमले में किसान बाल-बाल बच गया। उधर, वन विभाग ने तेंदुआ होने की घटना से ही इंकार किया है।
विज्ञापन
सालारपुर निवासी कंछिद सिंह शुक्रवार रात नौ बजे फसल की सिंचाई करने खेत में जा रहा था। रजवाहे की पटरी पर पहुंचते ही खेत से निकले तेंदुए जैसे जंगली जानवर ने उस पर झपट्टा मारा। हालांकि वह हमले में बच गया और शोर मचाता हुआ गांव की ओर भागा।
विज्ञापन
जानकारी होने पर सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे और लाइसेंसी हथियार लेकर जंगल की तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने ढाई घंटे तक जंगल में खोजबीन की, लेकिन तेंदुए का पता नहीं लग पाया। वन दारोगा केपी सिंह का कहना है कि विभागीय टीम की जांच में गढ़ क्षेत्र के गांवों में तेंदुआ आने की कोई भी पुष्टि नहीं हो पाई है। शायद जंगली बिलाऊ को किसान ने तेंदुआ समझ लिया होगा।
विज्ञापन