{"_id":"630287c7da8e607d1040b6ce","slug":"yuvak-ki-maut-lalitpur-news-jhs227140054","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: गड्ढे में गिरने से ग्रामीण की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: गड्ढे में गिरने से ग्रामीण की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 22 Aug 2022 01:00 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:00 AM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिलगन निवासी पप्पू (42) पुत्र भैरव लोधी शनिवार देर शाम को खाना खाने के बाद खेत पर फसल रखवाली के लिए चला गया था और रात भर घर नहीं लौटा। अगले दिन सुबह गांव में ही लगे एक हैंडडंप के बगल में बने गड्ढे में उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
ललितपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलगन में खेत से लौट रहे एक ग्रामीण की शनिवार देर रात में हैंडपंप के पास हुए गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। सुबह उसका शव देख ग्रामीणों ने परिजनो और दैलवारा पुलिस चौकी को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिलगन निवासी पप्पू (42) पुत्र भैरव लोधी शनिवार देर शाम को खाना खाने के बाद खेत पर फसल रखवाली के लिए चला गया था और रात भर घर नहीं लौटा। अगले दिन सुबह गांव में ही लगे एक हैंडडंप के बगल में बने गड्ढे में उसका शव पड़ा मिला।
यह देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों एवं पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे सुरेंद्र ने बताया कि उसके चाचा पप्पू शनिवार शाम को खेत पर गए थे और जब वह रात में लौट रहा था, तो पैर फिसलने से हैंडपंप के पास बने पानी व कीचड़ से भरे गड्ढे में गिर गया।
विज्ञापन
जिसकी वजह से उसका मुंह गड्ढे की कीचड़ में फंस गया था और उसकी इसी वजह से मौत होने की संभावना लग रही है। मृतक अविवाहित था और वह पांच भाई व एक बहन में तीसरे नंबर का था।