फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   yuvak ki madya pradesh me hatya

युवक की मध्य प्रदेश में हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
yuvak ki madya pradesh me hatya
सतेंद्र सिंह फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
थाना नाराहट के ग्राम गौना निवासी युवक की मध्य प्रदेश के थाना चंदेरी अंर्तगत ग्राम कडराना में हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम गौना निवासी मृतक के पिता भगवत सिंह पुत्र पहाड़ सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार का खेती करके पालन पोषण करते हैं। नवरात्र के समय मेरा बेटा सत्येंद्र सिंह अपने मामा के यहां ग्राम कड़राना गया था। वहां गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह लौटकर गांव आ गया। उसने ग्राम कड़राना में हुए विवाद के वीडियो दिखाए थे, जिसमें उसको जान से मारने की बात कही जा रही थी और विपक्षी वीडियो को डिलीट करने का दबाव बना रहे थे। पिता ने बताया कि रविवार को शाम करीब पांच बजे सतेंद्र का फोन आया और उसने कहा कि मैं मामा के यहां जा रहा हूं। उसने मामा के यहां से दूसरे दिन आने की बात कही। सोमवार की सुबह आठ बजे मृतक के मामा के लड़का का फोन ग्राम गौना आया और बताया कि सत्येंद्र की हत्या हो गई। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। माता- पिता व भाई घटनास्थल पर पहुंचे, देखा कि सतेंद्र सिंह (25) का शव पड़ा था। पेट व सीने में गोली के निशान थे। मुंह से खून आ रहा था। घटना की जानकारी चंदेरी पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर चंदेरी पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपियों गोपाल सिंह, भगवत परमार, जितेंद्र सिंह, बृषभान सिंह, सेंदपाल सिंह और भगत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सत्येंद्र की मौत से ग्राम गौना में गम का माहौल है। -------------- साल भर भी नहीं मिला पति का साथ पिछले साल जून में मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मृतक सत्येेंद्र की शादी हुई थी। लेकिन, यह जोड़ी एक साल भर भी नहीं चल सकी। पत्नी का रो- रोकर बुरा हाल है। ----------------- सीमाएं सील होने पर उठे सवाल जिले में सीमाएं सील होने का दावा किया जा रहा है। खासकर टीकमगढ़ में कोरोना का मरीज मिलने के बाद सीमाओं पर और चौकसी कर दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी मृतक सत्येेंद्र जिले की सीमा पार कर गया। यदि वास्तव में सीमाएं सील होती तो शायद सत्येंद्र चंदेरी नहीं जा पाता और उसकी जान बच जाती। ऐसे में सीमाओं पर कड़ी चौकसी के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। ------------------ तीन लोगों को मिली जाने की अनुमति लाॅकडाउन के कारण मध्य प्रदेश की सीमा पर पुलिस ने नहीं निकलने दिया। बड़ी मुश्किल से तीन लोगों को चंदेरी जाने की अनुमति मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed