{"_id":"6a175c86500b0172a0073b06","slug":"youths-body-found-in-well-murder-suspected-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-157033-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कुएं में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कुएं में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/जाखलौन। जाखलौन निवासी नीलू (30) का शव बुधवार तड़के गांव के बाहर स्थित कुएं में मिला। उसकी आंखों के आसपास, मुंह और कान से खून निकल रहा था। परिजनों गांव के पांच युवकों पर पार्टी के बहाने घर से बुलाकर पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नीलू के भाई जगदीश ने बताया कि मंगलवार को जब घर के लोग खेत पर गए थे। तभी गांव के पांच युवक आए और उसके भाई को अपने साथ ले गए। वोएक क्विंटल गेहूं भी ले गए थे। गेहूं बेचकर सभी ने खेत पर जाकर पार्टी की। इस दौरान सभी ने नीलू की पिटाई की और जब उसकी मौत हो गई तो उसके कपड़े उतार कर पास में स्थित कुएं में फेंक दिया। रात को इन युवकों का एक साथी उनके घर पहुंचा और उसने घटना के बारे में बताया। यह सुनकर परिजनों ने थाना जाखलौन पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने नीलू के साथ मौजूद और परिजनों को सूचना देने वाले युवक से पूछताछ की।
जानकारी के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां कुएं के पास नीलू के कपड़े और चप्पल रखी मिली। पुलिस ने स्थानीय युवकों की मदद से कुएं में नीलू के शव की खोजबीन कराई लेकिन कुए में पानी अत्यधिक होने पर सफलता नहीं मिली। इसके बाद डीजल इंजन पंप मंगवाया गया । करीब सवा दो घंटे तक इंजन चलाकर कुएं से पानी निकाला गया। इसके बाद बुधवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे नीलू का शव मिला। शव जब कुएं से बाहर निकला गया तो उसकी आंखों के आसपास और मुंह-कान से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
नीलू चार भाई-एक बहन में दूसरे नंबर का था और उसकी एक पुत्री है। वह मजदूरी करता था। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। घटना की गहनता से जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
-- -- -- --
भाई ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र
नीलू के भाई हरजू ने थाना प्रभारी जाखलौन को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि 26 मई को गांव के पांच युवक उसके भाई नीलू से एक क्विंटल गेहूं बिकवाया और एक कुएं पर नहाने की बात कहकर ले गए। यहां जाकर आरोपियों ने उसके भाई की पिटाई की और जेब में रखे 3450 रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद आरोपियों ने नीलू को जान से मारकर कुएं में फेंक दिया।
-- -- -- -
चिकित्सकीय पैनल में हुआ पोस्टमार्टम, वीडियोग्राफी भी कराई
संदिग्ध परिस्थिति में नीलू का शव कुएं में मिलने और परिजनों के द्वारा गांव के पांच युवकों पर हत्या के आरोप लगाने के बाद मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने बुधवार को चिकित्सकीय पैनल में पोस्टमार्टम कराया। साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई। पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक नीलू की मौत पानी में डूबने से हुई है। आंख के आसपास और मुंह-कान से खून फिश बाइट (मछलियां द्वारा शरीर के नाजुक हिस्से को खाने) की वजह से निकल रहा था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -