{"_id":"6abacc2a0ea7a0e59005f812","slug":"youths-body-found-hanging-from-a-jamun-tree-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-164031-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जामुन के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जामुन के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
Tue, 29 Sep 2026 01:50 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
जखौरा/ललितपुर। ग्राम चितरा निवासी 46 वर्षीय कैलाश का शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक खेत पर जामुन के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। भाई प्रकाश ने एक महिला और उसके आठ-दस साथियों पर हत्या की आशंका जताई है।
प्रकाश ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 27 सितंबर की शाम को कैलाश ने खाना खाया था। सोमवार की सुबह गांव के बाहर जाते समय उसने अपने भाई का शव पेड़ पर लटका देखा। प्रकाश ने आशंका जताई कि कैलाश के एक महिला से संबंध थे। उसने आरोप लगाया कि महिला और उसके साथियों ने कैलाश की हत्या कर उसे फंदे पर लटकाया। शिकायती पत्र में रुपयों के लेन-देन और जमीन की रजिस्ट्री के लिए धमकी व दबाव बनाने का भी उल्लेख है। पुलिस इस मामले को जमीन के विवाद से जोड़कर देख रही है।
सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। मृतक कैलाश चार भाई-एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी कोई संतान नहीं थी। पीड़ित भाई ने मामले की गहन जांच की मांग की है।