फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   youth suicide by hang

मरने की बात करता था युवक, पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

Tue, 02 Mar 2021 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
youth suicide by hang
socide.jpg - फोटो : socide.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के बिरधा चौकी अंतर्गत ग्राम सतरवांस में एक युवक ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। बिरधा चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की एक साल पहले ही शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार वह किसी बात से परेशान रहता था, फांसी लगाकर मरने की बात करता था।
विज्ञापन

बिरधा चौकी अंतर्गत ग्राम सतरवांस निवासी चंद्रपाल (24) पुत्र रामसिंह रैकवार रविवार की देर शाम को खाना खाने के बाद घर से निकला और रात्रि में करीब नौ बजे उसने गांव में ही एक दुकान से नमकीन भी लिया और गांव में ही स्थित अपने खेत पर चला गया। इसके बाद जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन रात अधिक होने के कारण उसका कहीं पता नहीं चक सका। सुबह होने पर उसके छोटे भाई सुंदरपाल व चाचा संदीप ने फिर से खोजबीन शुरू करते हुए खेत पर पहुंच गए, जहां चंद्रपाल खुद के ही खेत में आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलने पर बिरधा चौकी पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गई और शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार मृतक की शादी एक वर्ष पहले ही हुई थी और किसी वजह से वह चिंता में रहने लगा था। वह परिजनों से पूर्व में भी फांसी लगाकर मरने की बात करता रहता था। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले में की जांच में जुटी हुई है। मृतक के चाचा परमानंद ने बताया कि मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed