{"_id":"65d3cbf3a079edfc650d8f94","slug":"youth-said-police-recruitment-exam-paper-leaked-demonstrated-strongly-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-110611-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: युवाओं ने कहा- लीक हुआ पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर, किया जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: युवाओं ने कहा- लीक हुआ पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर, किया जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाले सैकड़ों युवाओं ने सोमवार को जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया एक्स, व्हाट्सएप व टेलीग्राम पर प्रश्नपत्र परीक्षा से दो घंटे पूर्व लीक होने का आरोप लगाया। पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस के अधिकारी उनके तर्कों को खारिज कर परीक्षा निष्पक्ष व पारदर्शी होने की बात कह रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया और जांच कराकर परीक्षा दोबारा कराने की मांग की।
17 और 18 फरवरी को प्रदेश स्तर पर पुलिस भर्ती परीक्षा हुई। यहां 14 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हुई। 29568 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 28091 परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि 1477 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एक सैकड़ा से अधिक अभ्यर्थी सोमवार को कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने के बाद प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए घंटाघर की ओर आ रहे थे। वे कोतवाली सदर के सामने कंपनी बाग के पास पहुंचे थे कि अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने प्रदर्शन न करने को कहा, लेकिन अभ्यर्थी अपनी बात पर अड़े रहे।
पुलिस बातचीत के बहाने सभी को कंपनी बाग के अंदर ले गई। यहां प्रदर्शनकारियों ने प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर परीक्षा से पूर्व लीक हो जाने का आरोप लगाया। छात्रों ने प्रश्नपत्र लीक होने को लेकर अपने तर्क रखे, लेकिन पुलिस ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। एक-दो छात्रों ने अपने आरोपों को लेकर सोशल मीडिया पर मैसेज जैसे स्क्रीनशॉट दिखाने चाहे तो पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें फटकारते हुए वहां से हटने को कहा। छात्रों ने हटने से इन्कार किया तो पुलिस कर्मी उन्हें धकियाते हुए कंपनी बाग से बाहर कोतवाली ले गए। प्रदर्शन करने वाले दो तीन छात्रों के साथ पुलिस ने सख्ती दिखाई तो अन्य छात्रों के हौसले ठंडे पड़ गए। छात्रों को घंटाघर पर प्रदर्शन करने से रोकने में पुलिस सफल रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
छात्रों व पुलिस की बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कंपनी बाग में छात्रों के साथ पुलिस से बहस व एक छात्र का कॉलर पकड़ कर जबरन ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। छात्रों के साथ किए गए इस प्रकार के व्यवहार को लेकर लोगों में पुलिसिंग को लेकर तरह तरह की बातें हो रही हैं।
-- -- -- -- -
युवाओं ने डीएम को दिया ज्ञापन
युवाओं ने कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी श्रीराम यादव को दिया। बताया कि 60244 पदों के लिए 17-18 फरवरी को प्रथम व द्वितीय पाली में परीक्षा हुई, लेकिन परीक्षा संपन्न होने से दो घंटे पहले पेपर लीक हो चुका था। इस कारण जांच कराकर परीक्षा दोबारा कराई जाए। ज्ञापन देने के दौरान भारी संख्या में छात्र मौजूद रहे।