फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth gets stabbed during marriage

शादी समारोह में विवाद के दौरान युवक पर किया धारदार चाकू से किया घायल

Wed, 05 Feb 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Youth gets stabbed during marriage
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन कॉलोनी में रात्रि में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला पठापुरा निवासी बृजकिशोर बरार पुत्र सुरेश चंद्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई और भाभी समेत अन्य लोग पुलिस लाइन कॉलोनी में खाना खाने गए थे। विपक्षी पठापुरा निवासी प्रिंस बरार ने बेवजह उसके भाई हरगोविंद के गले में जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके गले में गंभीर चोट आ गई और खून निकलने लगा। भाई को जान से मारने की धमकी उसके लड़के शिवा ने दी। जब भाभी रामदेवी ने बीच- बचाव किया तो मौके से भाग गया। पुलिस ने बृजकिशोर की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed