फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth dies due to electrocution while connecting fan wire

पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से युवक की मौत

Sat, 12 Mar 2022 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution while connecting fan wire
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम राजपुर में पंखा जोड़ते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जखौरा क्षेत्र के गांव राजपुर के मजरा ककउआं निवासी बृजेश (28) पुत्र रामचरन कुशवाहा बृहस्पतिवार रात को खाना खाने के बाद छत पर सोने के लिए चला गया। जबकि उसकी पत्नी और बच्चे नीचे वाले कमरे में सो रहे थे। देर रात को पंखे का तार जोड़ते समय बृजेश की तार में आ रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

सुबह जब उसका भाई रहीश उसे उठाने के लिए छत पर गया, तो वहां बृजेश मृत अवस्था में पड़ा था और वह अपने हाथ में सीलिंग पंखे का तार पकड़े हुए था, जबकि उसके सीने में भी करंट लगने का भी निशान था। भाई के चीखने चिल्लाने पर अन्य परिजन वहां पहुंच गए और उसे मृत अवस्था में देख परिवार में कोहराम मच गया। वहीं जानकारी मिलने पर जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़े भाई रहीश कुशवाहा ने बताया कि मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है। वह दो भाई एवं दो बहनों में सबसे छोटा था। यह भी बताया कि बृजेश खेती करता था और उसके पिता के नाम पर लगभग तीन एकड़ खेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed