फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Youth dies due to current in tubewell

ट्यूबवेल में करंट से युवक की मौत

Wed, 05 Feb 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to current in tubewell
मड़ावरा। थाना सौजना के अंतर्गत ग्राम गौना-कुसमाड़ में खेत पर ट्यूबवेल के बिजली के बोर्ड में करंट आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम गौना-कुसमाड़ निवासी रामलाल (25) पुत्र दिम्मे कुशवाहा मंगलवार की दोपहर में खेत में सिंचाई कर रहा था। दोपहर में करीब दो बजे वह ट्यूबवेल की मोटर बंद करने के लिए गया, लेकन इसी दौरान बिजली के बोर्ड में करंट आ गया। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। यह देख आसपास के लोगों ने उसे उठाया और मड़ावरा सीएचसी ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और उसकी एक आठ माह की पुत्री है। उसकी डेढ़ वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed