फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young man returning from wedding ceremony dies in accident

Lalitpur News: शादी समारोह से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Thu, 08 Feb 2024 11:34 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Young man returning from wedding ceremony dies in accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मौसेरी बहन की शादी में शामिल होकर घर वापस जा रहे युवक की बाइक को अमरपुर गल्ला मंडी के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
झांसी में थाना बबीना अंतर्गत ग्राम गौली निवासी राजपुरी (21) की मौसी की पुत्री की शादी शहर के इलाइट के पास स्थित एक शादीघर में बुधवार को थी। शादी में शामिल होने के लिए युवक बाइक से आया था, जबकि घर के अन्य लोग अलग साधन से आए थे। देर रात करीब एक बजे वरमाला होने के बाद राजपुरी अपनी बाइक से घर जाने के लिए निकल गया। वह अमरपुर गल्ला मंडी के पास पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। उसे हाईवे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और एलआईसी का काम करता था। क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

-----------
मौत की सूचना मिलते ही शादी में छा गया था मातम
राजपुरी की मौत की सूचना जैसे ही दुल्हन के परिवार व अन्य रिश्तेदारों को मिली, वहां मातम छा गया। वरमाला का कार्यक्रम हो चुका था। शादी की अन्य रस्में बिना शोर शराबे के शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई। बृहस्पतिवार सुबह दुल्हन की विदाई के समय भी कोई धूम धड़ाका नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed