फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Medical college staff will now mark attendance using a biometric system.

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में अब कर्मी लगाएंगे बायोमेट्रिक हाजिरी

Sat, 26 Sep 2026 01:24 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 26 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Medical college staff will now mark attendance using a biometric system.
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज के नए 300 बेड भवन में अब कर्मचारी बायोमीट्रिक प्रणाली से उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। कॉलेज प्रशासन ने प्रथम तल पर एनसीडी सेल के बगल में मशीन स्थापित की है। इससे नए भवन में कार्यरत कर्मचारियों को हाजिरी लगाने के लिए पुराने भवन तक नहीं जाना होगा।
विज्ञापन

कॉलेज में प्रोफेसरों, जेआर और एसआर की ऑनलाइन उपस्थिति पहले से चल रही थी। बीते माह सभी कर्मचारियों के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य की गई थी। पहले नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल, चतुर्थ श्रेणी और आउटसोर्सिंग कर्मियों को पुराने भवन में इमरजेंसी के बाहर हाजिरी लगानी पड़ती थी। कर्मचारियों की अधिक संख्या के कारण उन्हें परेशानी होती थी। अब नई मशीन से यह समस्या दूर होगी। मशीन के पास सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। इससे कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर पहुंच सकेंगे। उनका डिजिटल रिकॉर्ड भी रखा जाएगा।
विज्ञापन

---
नए भवन में कर्मचारियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति लगाने के लिए मशीन स्थापित करा दी गई है। कल से कर्मचारी हाजिरी लगा सकेंगे। इससे कर्मचारियों को हाजिरी के लिए पुराने भवन नहीं जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विशाल जैन, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed