फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   young man mudered in mp

युवक की मध्य प्रदेश के गांव में हत्या

Wed, 22 Apr 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
young man mudered in mp
सतेंद्र सिंह फाइल फोटो - फोटो : LALITPUR
डोंगराखुर्द। थाना नाराहट के ग्राम गौना निवासी युवक की मध्यप्रदेश के थाना चंदेरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कडराना में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम गौना निवासी मृतक के पिता भगवत सिंह पुत्र पहाड़ सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार का खेती करके पालन पोषण करते हैं। नवरात्र के समय उनका बेटा सत्येंद्र सिंह अपने मामा के यहां ग्राम कड़राना गया था। वहां गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह लौटकर गांव आ गया। उसने ग्राम कड़राना में हुए विवाद के वीडियो दिखाए थे, जिसमें उसको जान से मारने की बात कही जा रही थी और विपक्षी वीडियो को डिलीट करने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि रविवार को शाम करीब पांच बजे सतेंद्र को फोन आया और उसने कहा कि मैं मामा के यहां जा रहा हूं। उसने मामा के यहां से दूसरे दिन आने की बात कही। सोमवार की सुबह आठ बजे सतेंद्र के मामा के लड़के का फोन ग्राम गौना आया और बताया कि सत्येंद्र की हत्या हो गई। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। माता- पिता व भाई घटनास्थल पर पहुंचे, देखा कि सतेंद्र सिंह (25) का शव पड़ा था। पेट व सीने में गोली के निशान थे। मुंह से खून आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी चंदेरी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर चंदेरी पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपियों गोपाल सिंह, भगवत परमार, जितेंद्र सिंह, बृषभान सिंह, सेंदपाल सिंह और भगत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सत्येंद्र की मौत से ग्राम गौना में मातम का माहौल है।

तीन भाइयों में सबसे छोटा था
मृतक ललितपुर में किराए के मकान में रहकर एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। अपना खर्च इसी से निकालता था। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
साल भर भी नहीं मिला पति का साथ
पिछले साल जून में मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में सत्येेंद्र की शादी हुई थी। लेकिन, यह जोड़ी एक साल भी साथ नहीं रह सकी। पत्नी का रो- रोकर बुरा हाल है।
सीमाएं सील होने पर उठे सवाल
जिले में सीमाएं सील होने का दावा किया जा रहा है। खासकर टीकमगढ़ में कोरोना का मरीज मिलने के बाद सीमाओं पर और चौकसी कर दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी मृतक सत्येेंद्र जिले की सीमा पार कर गया। यदि वास्तव में सीमाएं सील होती तो शायद सत्येंद्र चंदेरी नहीं जा पाता और उसकी जान बच जाती। ऐसे में सीमाओं पर कड़ी चौकसी के दावे हवाई साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed