{"_id":"61215bf28ebc3e79cc1432a2","slug":"young-man-hanged-himself-lalitpur-news-jhs202454165","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फांसी लगाकर युवक ने दी जान
ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम गिदवाहा में शराब के नशे में घर पहुंचे युवक ने घरेलू कलह के चलते कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर मड़ावरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक थाना मड़ावरा के ग्राम गिदवाहा निवासी सोनू अहिरवार पुत्र टिलुवां रोजाना की तरह शुक्रवार को नशे में अपने घर पहुंचा तो परिजनों ने नाराजगी जताई। इस बात को लेकर वह परिजनों से विवाद करते हुए अपने कमरे में चला गया। शनिवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसके चाचा बौरे अहिरवार ने दरवाजे की दराज से झांककर अंदर देखा तो सोनू फांसी के फंदे पर लटका हुआ था, जिस पर वह अन्य परिजनों व पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो देखा कि उसका भतीजा कमरे में तौलिया के फंदे से लटक रहा था। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। थाना पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरशव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के चचेरे भाई जमुना प्रसाद ने बताया कि उसका भतीजा शराब के नशे में शुक्रवार रात करीब ग्यारह बजे घर आया और परिजनों से विवाद करते हुए मारपीट करने लगा। जिस पर परिजनों ने उसे डांट फटकार कर वहां से जाने को कहा। इसके बाद वह सीधे अपने कमरे में सोने के लिए चला गया और दरवाजे बंद कर लिए। परिजनों ने समझा कि वह सो गया होगा, जिसके बाद उसकी पत्नी घर के ही आंगन में सो गई थी। सुबह देेखा तो सोनू का शव कमरे में फांसी पर लटक रहा था। उसने बताया कि मृतक सोनू का एक बेटा है और वह दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था।