फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young man got electrocuted while giving water to the crop, died

Lalitpur News: फसल में पानी देते समय युवक को लगा करंट, मौत

Mon, 31 Jul 2023 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Young man got electrocuted while giving water to the crop, died
ललितपुर। सोयाबीन फसल में पानी देते समय रविवार की सुबह बिजली करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम सैदपुरा निवासी भानसिंह (22) अपने खेत दो एकड़ के खेत में सोयाबीन की फसल बोए हुए था। बारिश न होने से और फसल की सिंचाई को देखते हुए पड़ोसी के खेत में लगे ट्यूबेल से सोयाबीन की फसल में रविवार की सुबह पानी दे रहा था। इस दौरान खेत के पास से ट्यूबेल के तारों के संपर्क में आया और उसे करंट लगा। जिससे वह अचेत होकर खेत में गिर गया। आसपास के खेतों में मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और भान सिंह को उठाकर महरौनी अस्पताल पहुंचे। यहां से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने भान सिंह के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाई-दो बहन में दूसरे नंबर का था।

परिजनों ने अस्पताल में इलाज न होेने का लगाया आरोप
मृतक के भाई अंशुल सिंह ने आरोप लगाया कि करंट लगने से जब वह अचेतावस्था में भानसिंह को लेकर महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो यहां इमरजेंसी वार्ड में न तो कोई चिकित्सक, न कोई स्टाफ मौजूद था। करीब 15 से 20 मिनट तक वह लोग इंतजार करते रहे। लेकिन कोई भी इमरजेंसी में नहीं आया तो वह लोग जिला अस्पताल के लिए निकले। मृतक भानसिंह के भाई ने बताया कि अगर महरौनी में इमरजेंसी वार्ड में समय रहते भानसिंह को इलाज मुहैया हो जाता तो शायद उसकी जान बच जाती। क्योंकि उस समय तक भान सिंह की सांस चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed