फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young man dragged for 300 meters after getting trapped in a car; attackers fled after abandoning him on the highway in a bloodied state.

Lalitpur News: युवक को कार में फंसाकर 300 मीटर घसीटा, लहूलुहान हाल में हाईवे पर छोड़कर भागे

Wed, 19 Aug 2026 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Young man dragged for 300 meters after getting trapped in a car; attackers fled after abandoning him on the highway in a bloodied state.
झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में सोमवार रात ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने वाले रिंकू प्रजापति (24) को कार सवार युवक अपनी कार में फंसाकर करीब 300 मीटर तक घसीट ले गए। उसे पीटकर जख्मी कर दिया। लहूलुहान हाल में झांसी-शिवपुरी हाईवे पर डगरवाह गांव के पास छोड़कर भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। युवक को गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, सीसीटीवी कैमरों को मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जांच में पैसों के विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कसोधन गांव निवासी रिंकू प्रजापति गांव के पास ऑनलाइन मनी ट्रांसफर की दुकान चलाता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब 9 बजे शिवपुरी की ओर से आई एक कार में सवार चार युवक पहुंचे। उनमें से एक युवक ने रिंकू की दुकान में पहुंचकर 60 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने को कहा। 10 प्रतिशत कमीशन तय होने पर कार सवार युवक ने अपने फोन से क्यू आर कोड दिया। रिंकू ने दो बार में 30-30 हजार रुपये करके 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रिंकू के नकद पैसे मांगने पर युवक ने कार से पैसे लाकर देने की बात कही। रिंकू भी उसके पीछे चला आया। हाईवे पर खड़ी कार में बैठते ही युवक कार का शीशे ऊपर करने लगा। यह देख रिंकू ने हाथ खिड़की के अंदर डाल दिया। कार सवार युवकों ने रिंकू का हाथ पकड़कर उसे करीब 300 मीटर घसीट ले गए। वहां उतरकर लात-घूंसों से उसे बुरी तरह पीटा। वहां विराज ढाबे में मौजूद लोगों के शोर मचाने पर कार सवार उसे छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

सड़क पर घसीटे जाने से रिंकू के पूरे शरीर में गंभीर चोट आ गई। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। नाजुक हाल में उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर प्रिया सिंह पुलिस बल के साथ जा पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान हो गई। पुलिस टीम ने उनकी तलाश में मध्य प्रदेश में भी दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
घायल रिंकू के परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में तीन अलग-अलग पुलिस टीम लगाई गई है। शुरूआती छानबीन में पैसों के विवाद की बात सामने आई। दूसरे पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
प्रिया सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed